Wednesday, April 24, 2024
HomeNationalLPG गैस सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा? यहां चेक करें रेट

LPG गैस सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा? यहां चेक करें रेट

इंडियन ऑयल, एचपी जैसी सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानी 1 दिसंबर 2022 को एलपीजी सिलेंडर (LPG Price) के रेट अपडेट कर दी हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में आज 1053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये में मिल रहा है।

यानी इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इसी तरह कामर्शियल एलपीजी के सिलेंडर पिछले महीने दिल्ली में 115.50 रुपये सस्ता हुआ था। लगातार छह बार से कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो रहा था, लेकिन इस बार 19 किलो वाले इस नीले सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज यह 1744.00 रुपये, कोलकाता में 1845.50 रुपये, मुंबई में 1696.00 रुपये और चेन्नई में 1891.50 प्रति सिलेंडर बिक रहा है।

एक साल में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव

6 अक्टूबर 2021 899.50 15 रुपये बढ़ा
22 मार्च 2022 949.50 50 रुपये बढ़ा
7 मई 2022 999.50 50 रुपये बढ़ा
19 मई 2022 1003 3.50 रुपये बढ़ा
6 जुलाई 2022 1053 50 रुपये बढ़ा

एक साल में कितनी बार बदले 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम (दिल्ली में रेट)

1 दिसंबर 2022 1744 कोई बदलाव नहीं

1 नवंबर 2022 1744 115.50 रुपये सस्ता
1 अक्टूबर 2022 1859.50 25.50 रुपये सस्ता
1 सितंबर 2022 1885.00 91.50 रुपये सस्ता
1 अगस्त 2022 1976.50 36 रुपये सस्ता
6 जुलाई 2022 2012.50 8.50 रुपये सस्ता
1 जुलाई 2022 2021.00 207 रुपये सस्ता
1 जून 2022 2219.00 135 रुपये सस्ता
19 मई 2022 2354.00 8 रुपये महंगा
7 मई 2022 2346.00 8.50 रुपये सस्ता
1 मई 2022 2355.50 102.50 रुपये महंगा
1 अप्रैल 2022 2253.00 250 रुपये महंगा
22 मार्च 2022 2003.50 9.50 रुपये सस्ता
1 मार्च 2022 2012.00 105 रुपये महंगा
1 फरवरी 2022 1907.00 91.50 रुपये सस्ता
1 जनवरी 2022 1998.50 102.50 रुपये सस्ता
1 दिसंबर 2021 2101.00 100.50 रुपये महंगा

स्रोत: आईओसी

इस साल 5 बार महंगा हुआ 14 किलो वाला सिलेंडर

इस एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Price 14 Kg ) के रेट 5 बार बदले और और हर बार महंगा ही हुआ। इसके विपरीत 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 16 बार बदलाव हुए। इसमें 11 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और केवल 5 बार महंगा।

एक साल में कॉमर्शियल सिलेंडर 357 रुपये सस्ता

इस साल 6 जुलाई को उपभोक्ताओं की जेब पर 50 रुपये का बोझ डालते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव किया गया था। इस एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में जहां 153.5 रुपये महंगा हुआ, वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर 357 रुपये सस्ता हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments