Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड के हर्षित कोलकाता वह लखनऊ में करेंगे सितार वादन

उत्तराखंड के हर्षित कोलकाता वह लखनऊ में करेंगे सितार वादन

(नारायण सिंह रावत)
सितारगंज। सरोवर नगरी नैनीताल के हर्षित ने भारत सरकार मंत्रालय व झंकृत संगीत एकेडमी कोलकाता में सितार वादन की प्रस्तुति देंगे। प्रतियोगिता में 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें हर्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। झंकृत एकेडमी द्वारा तीन खंड में प्रतियोगिता की आयोजित की गई। तीसरे राउंड में वोटिंग के जरिये प्रतिभागियों के चयन किया गया। हर्षित ने 7070 वोट प्राप्त किए और प्रथम स्थान किया। अब इसी प्रतियोगिता के माध्यम से हर्षित झंकृत संगीत एकेडमी कोलकाता में सितार वादन की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा संगीत मिलन लखनऊ में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर फाइनल राउंड के लिए दिसंबर में सितार वादन करेंगे।
हर्षित लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में कक्षा नौ के छात्र हैं। लगातार राज्य राष्ट्रीय स्तर पर अपने सितार वादन की प्रस्तुति दे चुके हैं हर्षित को सीसीआरटी नई दिल्ली द्वारा छात्रवृत्ति ले रहे हैं।
हर्षित संगीत की शिक्षा अपने दादा सुरेश कुमार ( सितार वादक) वह अपने पिता अमृत कुमार से ले रहे हैं। हर्षित ने विगत वर्ष बाल प्रतिभा सम्मान अवार्ड से भी रचना महोत्सव अल्मोड़ा में नवाजे गए हैं। हर्षित कई राज्यों में अपने सितार वादन की प्रस्तुति दे चुके हैं। जालंधर यमुनानगर लखनऊ, उत्तराखंड संगीत, संगीत नाटक अकैडमी मथुरा में दे चुके हैं।
हर्षित को वोटिंग में किरण प्रकाश, (पुलिस निरीक्षक) गोपाल जोशी, राजू आर्य, शेर सिंह बिष्ट, माया चनियाना, गिरीश चंद्र, अमन महाजन, दिनेश कटियार , अजय कुमार व राजेश चंद्रा ने सहयोग किया।
हर्षित की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एसएस नेगी, रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल, अनवर जमाल (फिल्म निर्माता) आदि ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments