Saturday, April 20, 2024
HomeNationalकई राज्यों में आंधी तूफान के साथ हुई ओलावृष्टि, जानिए आने वाले...

कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ हुई ओलावृष्टि, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में कई स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में शुक्रवार को 08.30 बजे से शनिवार को 08.30 बजे के बीच आंधी तूफान का असर रहा जबकि पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर, हरियाणा और दिल्ली में कुछ स्थानों पर इस दौरान ओलावृष्टि हुई। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच PM मोदी का जलवा! इटली से ले आए ये नायाब चीज
पूर्वी मध्य प्रदेश में ठंड का असर रहा और खजुराहो में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान पूर्वी राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में कई स्थानों पर, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच 500 रूपये के नोट ने मचाया तहलका, जानकर आपको भी लगेगा झटका
पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अधिकांश स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, उत्तराखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments