सेंदुल-पटूड़गांव मोटमार्ग पर कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

0
465

टिहरी, भिलंगना ब्लॉक के सेंदुल-पटूड़गांव मोटमार्ग पर कोठियाडा के पास एक अल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है सभी लोग नैलचामी पट्टी के होल्टा गांव के रहने वाले हैं। पांचों लोग भिलंगना ब्लॉक के मैयकोट राजगांव में अपनी रिस्तेदारी में हुई किसी परिजन की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने गये थे।

मैयकोट राजगांव से होल्टा वापस लौटने के दौरान उनकी कार कोठियाडा के पास अनियत्रिंत होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार दुर्घटना में एक पुरुष सहित चार महिलाओं की मौत की सूचना है। घनसाली तहसील प्रशासन ने थाना घनसाली पुलिस टीम, 108 एंबुलेंस सेवा और एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिये रवाना किया गया है, मौके पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ की टीम ने सभी का शव निकालकर मोर्चरी में भिजवा दिया है मृतकों की पहचान गबर सिंह पुत्र थेपड सिंह, उम्र 63 वर्ष, बबली देवी पत्नी गबर सिंह, उम्र 59 वर्ष, तुलसी देवी पत्नी भगवान सिंह, उम्र 65 वर्ष, सोना देवी पत्नी सरोप सिंह, उम्र 55 वर्ष, उर्मिला देवी पत्नी राय सिंह, उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई उपरोक्त समस्त ग्राम होल्टा निवासी के रूप में हुई हैं।