Thursday, August 13, 2026
HomeTrending Nowकेदारनगर, महानगर दक्षिण में 'गुरु दक्षिणा' कार्यक्रम का आयोजन

केदारनगर, महानगर दक्षिण में ‘गुरु दक्षिणा’ कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएसएस) के तत्वावधान में केदार नगर, महानगर दक्षिण में वार्षिक ‘गुरु दक्षिणा’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। परम पवित्र भगवा ध्वज को समर्पण के साथ शुरू हुए इस पावन कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ वक्ताओं द्वारा राष्ट्र निर्माण, समाज सुधार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रमुख विषयों पर बौद्धिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। आयोजन के दौरान उपस्थित स्वयंसेवकों और प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज को मजबूत और स्वावलंबी बनाने के लिए निम्नलिखित संकल्पों पर बल दिया, समाज में भेदभाव मिटाकर बंधुत्व और एकता की भावना को मजबूत करना। पारिवारिक मूल्यों को सहेजने और युवाओं में सुसंस्कारों का बीजारोपण करने का आह्वान। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए स्थानीय व स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग पर जोर। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधारोपण और जल व पर्यावरण संरक्षण के उपाय।इस अवसर पर संगठन के विभिन्न दायित्ववान पदाधिकारियों और वरिष्ठ स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्येंद्र  (महानगर कार्यवाह) हरेंद्र  (नगर कार्यवाह) लक्ष्मण (नगर प्रचार प्रमुख) विजेंद्र थापा  (वरिष्ठ स्वयंसेवक) इनके अलावा प्रजापति नौटियाल, त्रिलोचन प्रसाद सेमवाल, अनंत राम भट्ट, जगदीश भंडारी सहित भारी संख्या में स्वयंसेवकों ने अनुशासित रूप से प्रतिभाग कर परम पवित्र भगवा ध्वज को अपनी गुरु दक्षिणा अर्पित की। कार्यक्रम में प्रमुख संघ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments