देहरादून, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून में 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल वी.के.एस. रावत तथा विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप थपलियाल, प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय न्यू टिहरी टाउन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्य श्री माम चन्द ने देहरादून संभाग के 23 केंद्रीय विद्यालयों से आए 184 प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डाला। पीएम श्री के.वि.भा. सै. अका. की अंडर-17 (बालिका वर्ग) फुटबॉल टीम की कप्तान तेजस्वी पंवार ने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई।
प्रथम दिवस के फुटबॉल मुकाबलों में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, भारतीय सैन्य अकादमी की अंडर-17 बालिका टीम ने के.वि. बीरपुर को 6-0 तथा अंडर-17 बालक टीम ने के.वि. आई.आई.पी. को 9-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में के.वि. एफ.आर.आई. ने के.वि. रायवाला को 4-0 से हराया। योग प्रतियोगिताओं में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्गों में पारंपरिक, आर्टिस्टिक एवं रिदमिक योग स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में शारीरिक शिक्षा शिक्षक श्री धीरेंद्र सिंह सिरोही ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, अनुरक्षक शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।




Recent Comments