देहरादून। उत्तराखंड शासन ने देर शाम कोविड-19 लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। लेकिन तमाम बदलाव हैं।
सभी स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। शॉपिंग मॉल जिम सैलून 50 परसेंट की उपस्थिति के साथ खुलेंगे। शादी ब्याह और शव यात्रा में भी सीमित संख्या कर दी गई है। आज सरकार की ओर से नई गाइडलाइंस जारी की गई है जिसके तहत 16 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं हालांकि यहां यह बताना भी बहुत जरूरी है कि 16 जनवरी तक पहले से ही अधिकांश स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है।
वही चुनावी माहौल को देखते हुए उत्तराखंड में होने वाली चुनावी रैलियों एवं प्रदर्शनों पर भी 16 जनवरी तक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई है। रात्रि कालीन कर्फ्यू की व्यवस्था पूर्व की भांति रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक ही लागू रहेगी।






