Friday, May 3, 2024
HomeStatesUttarakhandबड़ी खबर: यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी बस, 16 यात्रियों...

बड़ी खबर: यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी बस, 16 यात्रियों की मौत

उत्तरकाशी, हरिद्वार से चली बस का यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। अभी तक 16 शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक
बस(यूके-04 1541) हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 28 यात्री बैठ सकते थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया की 16 शव निकाले जा चुके हैं। जिनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा, 22 लोगों के मरने की सूचना

राज्य के जिला आपदा प्रबंधन केंद्र का दावा- बस में 27 से 28 लोग सवार थे, बस सवार उदय सिंह और उसकी पत्नी हकी राजा को रेस्क्यू किया गया है। हकी राजा को डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। जिसे गंभीर चोटें आई हैं। उदय सिंह को हल्की चोटें हैं। हालांकि, जिला आपदा प्रबंधन केंद्र का दावा है कि बस में 27 से 28 लोग ही सवार थे।
डामटा में बस के खाई में गिरते ही अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जिसने भी इस दर्दनाक हादसे के बारे में सुना, दौड़ा चला आया। हादसे का शिकार हुई बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं, जमीन शवों से पट गई। मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। क्षेत्र म घटी इस भयंकर दुर्घटना से हरकोई हदप्रद है, बचाव और राहत अभी जारी है |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments