Sunday, May 5, 2024
HomeNationalसरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, हाउस बिल्डिंग एडवांस स्कीम मार्च 2022...

सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, हाउस बिल्डिंग एडवांस स्कीम मार्च 2022 तक बढ़ी

7th Pay Commission News: देश के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब घर बनाने के लिए 31 मार्च 2022 तक हाउस बिल्डिंग एडवांस (House Building Advance) का लाभ उठा सकते हैं। यह स्कीम पिछले साल 1 अक्टूबर से शुरू हुई थी। इस योजना के तहत भारत सरकार केंद्र कर्मचारियों को 7.9 फीसद ब्याज दर पर एडवांस दे रही है। अगर कोई कर्मचारी अपना नया आशियाना खरीदना चाहता है, तो उसे मार्च 2022 तक सस्ती दरों पर होम लोन ले सकता है।

सस्ती दर पर एडवांस

हाउस बिल्डिंग एडवांस (House Building Advance) नियमों के अनुसार सरकारी कर्मचारी नए घर के निर्माण या खरीदने के लिए 34 माह के मूल वेतन, अधिकतम 25 लाख या मकान की कीमत या एडवांस ले सकते हैं। एडवांस लेने पर 7.9 फीसद की दर से ब्याज लगेगा। पांच वर्ष तक सेवा देने वाले अस्थायी कर्मचारी भी इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं।

एडवांस लेकर बैंक होम लोन चुका सकते हैं

सरकारी कर्मचारी नया घर बनाने, फ्लैट लेने के लिए बैंक होम लोन का एडवांस भी चुका सकते हैं। यह एडवांस स्थायी के साथ अस्थायी कर्मचारियों को मिलेगा। कर्मचारियों को हाउस बिल्डिंग एडवांस उस दिन से मिलेगा। जिस दिन से उन्होंने बैंक या अन्य संस्थानों से लोन लिया है। एडवांस जारी होने के एक माह के अंदर कर्मचारियों को डाउस बिल्डिंग एडवांस यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट सबमिट करना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments