देहरादून, टूरिस्ट की पहली पसंद और हिल एरिया चकराता को टाउनशिप बसाए जाने की घोषणा के बाद इसका प्रस्ताव भी कैबिनेट में पास हो चुका है | इस महायोजना का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं और जल्द ही चकराता टाऊनशिप में अपनी खूबसूरती बिखेरेगी |
मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट की मंजूरी मिलने से नवीन चकराता टाउनशिप को बसाए जाने का रास्ता साफ होने पर चकराता से पूर्व पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता रामशरण नौटियाल ने सीएम धामी का आभार जताया। स्थानीय प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुये उन्होंने बताया कि वो कई सालों से चकराता को टाउनशिप दिलाये जाने की मांग को लेकर प्रयासरत थे और आखिरकार सीएम धामी ने अपनी घोषणा पर मुहर लगाते हुए चकराता की जनता को सौगात दी है ।
भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने बताया कि मसूरी से बेहतर चकराता टाउनशिप का एरिया होगा और से मसूरी की सीमा से लेेकर लखवाड़ यमुना पुल तक का क्षेत्र टाउनशिप में शामिल किया जाएगा। इस बहु प्रतीक्षित टाउनशिप का निर्माण मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) करेगा।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने छह नवंबर 1997 में नवीन चकराता का शिलान्यास किया था। उनके ही प्रयासों से 26 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पूर्व कार्यकाल में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवीन चकराता टाउनशिप को बसाए जाने की घोषणा की थी |
श्री नौटियाल ने कहा कि टाउनशिप बनने से क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा तो मिलेगा ही बल्कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे साथ ही उन्होंने पूर्वर्ती सरकार पर भी आरोप लगाया की पिछली सरकारों ने हमेशा इस क्षेत्र की अनदेखी की लिहाजा आज भी चकराता में कोई विकास नहीं हुआ है ना ही विकास के नाम पर कोई बड़ी योजना है |
यह क्षेत्र होंगे शामिल :
पुरोड़ी, रामताल गार्डन, बिरमोऊ कांडी, सजियाना, माख्टी पोखरी, चौरानी डांडा, बैराटखाई, शिखाई डांडा, चौरी डांडा, पांचोई डांडा, वायधार, गांगरौ डांडा, ग्यावा डांडा, चिटाड़ा डांडा, श्यामधार, झुल्का डांडा, नागथात, टिकरथात, बानीथात, ड्यूंडीलानी, देशगाड़, पिपाया, मटियाणा, जखोड़, सणिया आदि क्षेत्र टाउनशिप के अधिकार क्षेत्र में आएंगे। जबकि कालसी तहसील के 32 और चकराता के 8 गांव आंशिक रूप से टाउनशिप का हिस्सा बनेंगे।



