देवेन्द्र चमोली
रुद्रप्रयाग- जनपद में हो रही लगातार भारी वर्षा व बादल फटने की घटना के कारण विभिन्न क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य हेतु जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुवे प्रभावित छैत्रों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
बसुकेदार चैत्र के तालजामण, छेनागाढ़, देवल गांव एवं स्यूर में नुकसान की सूचना प्राप्त होते ही। प्रभावित क्षेत्रों में खोज-बचाव, राहत कार्यों एवं क्षति के आंकलन हेतु जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।
तैनात नोडल अधिकारी/टीमें निम्नानुसार हैं
तालजामण क्षेत्र – मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी।
छेनागाढ़ क्षेत्र – जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक अभियन्ता (ग्रामीण निर्माण विभाग), जिला आबकारी अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी (UREDA)।
देवल गांव क्षेत्र – महाप्रबंधक उद्योग विभाग एवं सहायक प्रबंधक उद्योग विभाग।
स्यूर क्षेत्र – उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी।
जिलाधिकारी श्प्रतीक जैन ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपने-अपने तैनाती स्थल पर पहुँचकर खोज-बचाव, राहत कार्यों एवं क्षति का आंकलन करें तथा संबंधित जानकारी फोटो सहित जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष संख्या – 8958757335 पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।



Recent Comments