UGC NET के मार्क्स से सरकारी नौकरी पाने का मौका, ओएनजीसी ने निकाली कई 21 पदों पर भर्ती

0
827

ऑयल एंड नेचुरल गैस कंपनी लिमिटेड (ओएनजीसी) ने एचआर एग्जीक्यूटिव और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्तियां यूजीसी नेट 2020 के स्कोर के आधार पर की जाएगी। एचआर एग्जीक्यूटिव की 15 और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर की 6 वैकेंसी हैं। इच्छुक उम्मीदवार 4 जनवरी तक ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन यूजीसी नेट जून 2020 के स्कोर, क्वालिफिकेशन और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर होगा। यूजीसी नेट जून 2020 के स्कोर के 60 फीसदी वेटेज, क्वालिफिकेशन के 25 फीसदी और इंटरव्यू को 15 फीसदी वेटेज दिया जाएगा।
आयु सीमा
अऩारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष, ओबीसी के लिए 33 और एससी, एसटी के लिए 35 वर्ष तय की गई है।
आवेदन फीस
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी – 300 रुपये
एससी, एसटी और दिव्यांग – कोई फीस नहीं

ugc net