कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा

0
483

देहरादून, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।Uttarakhand Congress President Ganesh Godiyal resigns from the post  उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का इस्तीफा, हार के बाद सोनिया गांधी  ने पद छोड़ने को कहा था गोदियाल ने कहा कि मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था। आज दिल्ली पंहुच कर जैसे ही यह पता चला कि अन्य सभी राज्यों के जबावदेह पदाधिकारियों से इस्तीफा मांगा गया है। मैंने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर संघर्ष करता रहूंगा। मंगलवार को हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि वे पीसीसी के पुनर्गठन के लिए अपना-अपना इस्तीफा दें। इसकी जानकारी कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी है।