Tuesday, August 25, 2026
HomeStatesUttarakhandजिला स्तरीय खेल-कबड्डी में तिलवाड़ा व वालीवाल मे पॉजणा ने मारी बाजी

जिला स्तरीय खेल-कबड्डी में तिलवाड़ा व वालीवाल मे पॉजणा ने मारी बाजी

रुद्रप्रयाग-नेहरू युवा केन्द्र, (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में विकासखण्ड जखोली के तुनेटा में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में जिले के युवा मण्डलों की टीमों द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। समूह खेल कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम युवा मंडल तिलवाडा एवं उपविजेता हरियाली यूथ क्लब टीम रही तथा वालीबाल प्रतियोगिता में पांजणा युवा मण्डल टीम विजेता तथा युवा मण्डल जखोली उपविजेता रही।
इसी क्रम में एकल खेल प्रतियोगिता रस्सी कूद महिला वर्ग में प्रथम स्थान आईशा ने प्राप्त किया तथा पुरूष वर्ग में प्रथम मोहित, द्वितीय अंकित एवं तृतीय स्थान उपेन्द्र ने प्राप्त किया।
400 मी. दौड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुष, द्वितीय स्थान अयनीश तथा तृतीय स्थान अंकित नें प्राप्त किया। इसी के साथ लम्बी कूद में प्रथम स्थान अनुज, द्वितीय स्थान धनंजय एवं तृतीय स्थान नितेश ने प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट कोच, क्रिकेट एसोसिएशन रूद्रप्रयाग प्रशान्त बिष्ट ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी युवा अनुशासन के साथ खेल को खेले तथा अपने खेल को निरन्तर अभ्यास कर उसे और बेहतर बनाये ताकि रूद्रप्रयाग जिले का नाम वह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम आयोजक जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी, टी-शर्ट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक विजयपाल, मयंक, सुमित एवं युवा मण्डल अध्यक्ष अंकित, मन्दीप एवं गौरव मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments