देहरादून, उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री काशीसिंह ऐरी ने विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी की दूसरी सूची जारी कर दी, आज जारी इस दूसरी सूची में 14 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है. खास बात यह है कि राज्य में तीसरा विकल्प बनने की कोशिश में जुटी पार्टी अब अपने उम्मीदवारों के ऐलान को लेकर धीरे धीरे आगे बढ़ रही है.
आज जारी 14 प्रत्याशियों की सूची में यमुनोत्री से रमेश रमोला, गंगोत्री से जसवीर असवाल, घनसाली से कमल दास, नरेंद्रनगर से सरदार पुंडीर, चकराता से रामचंद्र चौहान, विकासनगर से प्रीति थपलियाल, सहसपुर से गणेश प्रसाद काला, राजपुर रोड बिल्लू बाल्मीकि, नैनीताल से ओमप्रकाश, रामनगर से राकेश चौहान, भीमताल से हरीश चंद्र राहुल, जागेश्वर से मनीस नेगी, हरिद्वार से आदेश कुमार मारवाडी और सल्ट से राकेशनाथ गोस्वामी को उम्मीदवार बनाया है |




