पिथौरागढ़, शंकर सिंह सामन्त निवासी ग्राम लोहाकोट द्वारा थाना थल में 7 सितम्बर 2022तहरीर दी कि टेलीनौर/ भारतीय एयरटेल कारपोरेशन द्वारा ग्राम पंचायत लोहाकोट में टावर लगाने के नाम पर उनके साथ कुल 32,05,872/-रूपयों की धोखाधड़ी की गयी है । तहरीर के आधार पर थाना थल में धारा 420 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थल श्री योगेश कुमार के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.02.2023 को साईबर सैल की मदद से उक्त अभियोग में प्रकाश में आये दो अभियुक्त क्रमशः 1- रहीम खान 2- मोहम्मद आजम को बरेली से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासद में जेल भेज दिया गया है ।
नाम अभियुक्तगण-
1-रहीम खान पुत्र स्व0 मोहम्मद रजा खान निवासी डहिया थाना भोजीपुरा, बरेली ।
2-मोहम्मद आजम पुत्र सद्दीक हुसैन निवासी करमपुर चौधरी निवासी म0न0 177 नैनीताल मार्ग, ख्वाजा गरीब नवाज होटल वाली गली, थाना इज्जतनगर बरेली ।
पुलिस टीम
1-उ0नि0 योगेश कुमार- थानाध्यक्ष थल, उ0नि0 मनोज पाण्डे- प्रभारी साईबर सैल, का0 मनोज कुमार-साईबर सैल, का0 जितेन्द्र कुमार- एसओजी, का0 राजेश यादव ।




