दीपावली से पहले पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहकों को तोहफा, एफडी पर बढ़ाई ब्याज दर

0
604

नई दिल्ली, देश के बड़े सरकारी बैंक में से एक पंजाब नेशनल बैंक ने दिवाली से पहले अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने विभिन्न फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर मिलने वाले ब्याज दरों में बदलाव किया है जो 1 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं। पंजाब नेशनल बैंक 10 साल तक के लिए एफडी की सुविधा देता है जिनकी ब्याज दर 3.5 प्रतिशत से शुरू होकर 7.25 प्रतिशत तक है। आज हम आपको बताएंगे की पीएनबी की किस एफडी अवधि के लिए आपको कितना ब्याज दिया जा रहा है
पीएनबी ने कि अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए ब्याज दरों में कुछ संशोधन किया है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। पीएनबी ने नए ब्याज में 180 से 270 दिन और 271 दिन से लेकर एक साल तक के कम के एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बाकी अवधियों के लिए ब्याज दर को सामान्य रखा गया है।