हरिद्वार 27 जनवरी (कुलभूषण) गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन रोशनाबाद में आयोजित परेड के उपरांत उत्तराखंड सरकार की ओर से गणतंत्र परेड के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड पूर्व केंद्रीय संसाधन विकास मंत्री लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार के सांसद डॉण् रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा ऋषिकुल परिसर हरिद्वार उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रोफेसर विभागाध्यक्ष रचना शरीर इंडियन रेड क्रॉस सचिव डॉ नरेश चौधरी को समर्पित उत्कृष्ट कार्यो के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डॉण् नरेश चौधरी को सम्मानित किए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह पुलिस अधीक्षक नगर स्वतंत्र कुमार पुलिसए मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन अपर जिला अधिकारी प्यारेलाल शाहएसचिव हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान एनगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह एसडीएम पूरण सिंह राणा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके सिंह उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुनील कुमार जोशी ने विशेष रूप से बधाई दी। इस मौके पर डॉण् नरेश चौधरी ने कहा कि समय.समय पर किए जाने वाले सम्मान से मुझे और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा एवं ऊर्जा प्राप्त होती है। इसके अतिरिक्त जो अपने आपको आत्म संतुष्टि मिलती है ।




