Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandपूर्व उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन एन एस राना होंगे सम्मानित

पूर्व उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय संगठन एन एस राना होंगे सम्मानित

नई दिल्ली 11 मार्च, केंद्रीय शिक्षा उत्थान परिषद (CED) द्वारा 12 मार्च को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिये केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के पूर्व उपायुक्त एन एस राना को संमानित किया जाएगा !
सी ई डी से प्राप्त पत्र के अनुसार नई दिल्ली के होटल मेरेडियन में 12 मार्च को यह समांन समारोह सम्पन्न होगा !
उल्लेखनीय है कि एन एस राना ने शिक्षक , प्राचार्य,सहायक आयुक्त एवं उपायुक्त रहते केंद्रीय विद्यालय संगठन में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये, 4 दशक तक शिक्षा के क्षेत्र में दी गई उनकी गौरान्वित उपलब्धियों को देखते हुए परिषद ने उन्हें संमानित करने का निर्णय लिया !
अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ देहरादून संभाग के महासचिव डी एम लखेड़ा ने पूर्व उपायुक्त को सम्मानित करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया !

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments