Sunday, June 21, 2026
HomeTrending Nowपूर्व पार्षद नरेश रावत साथियों सहित कांग्रेस में शामिल, अध्यक्ष गणेश गोदयाल...

पूर्व पार्षद नरेश रावत साथियों सहित कांग्रेस में शामिल, अध्यक्ष गणेश गोदयाल ने किया स्वागत

देहरादून, रायपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 65 के पूर्व पार्षद नरेश रावत अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हो गये, रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने माल्यार्पण कर एवं पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित किया ।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज बड़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं राहुल गांधी के संघर्ष से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि मैं नरेश रावत और उनके सहयोगियों का कांग्रेस पार्टी में हृदय से स्वागत करता हूं मुझे उम्मीद है कि वह कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे और सरकार की जन विरोधी नीतियों को अपने क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचाने का काम करेंगे ।
पूर्व पार्षद नरेश रावत के साथ कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने वालों में सूरज रावत ,नत्थी लाल डोरियल, नवीन पहाड़ी एवं जवाहर प्रसाद आदि मुख्य रूप से रहे ।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी , प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह रावत , प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह बिष्ट सुरेंद्र रांगड एवं अश्वनी बहुगुणा आदि भी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments