महिला कल्याण समिति नेशविला रोड़ का गठन, अध्यक्षा लक्ष्मी बहुगुणा, सचिव सुजाता पाटनी बनी

0
739

देहरादून, सामाजिक सरोकारों को लेकर गठित महिला कल्याण समिति नेशविला रोड़ का आज विधिवत् नयी कार्यकारणी का गठन किया गया, समिति की नयी कार्यकारिणी में अध्यक्षा लक्ष्मी बहुगुणा, सचिव सुजाता पाटनी को बनाया गया | जबकि उपाध्यक्ष सरस्वती रतूडी, उपसचिव रोशनी सकलानी, कोषाध्यक्ष का पदभार मंजू बड़ोनी को दिया गया, इसके साथ ही प्रचार मंत्री नंदा तिवाड़ी, लेखा निरीक्षक दीपा असवाल, भंडारपाल चंदा बडोनी को बनाया गया | समिति के नवगठित सदस्यों ने क्षेत्र के विकास के साथ साथ महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें रोजगार परक कार्यो की जानकारी देने के अलावा सांस्कृतिक क्षेत्र में भी कार्य करने का संकल्प लिया | इस अवसर पर अध्यक्षा लक्ष्मी बहुगुणा ने कहा कि महिला समाज की रीढ़ है और कोई भी समाज बिना महिला आगे नहीं बढ़ सकता | महिलाओं के समग्र विकास को लेकर सचिव सुजाता पाटनी ने बेटा बेटी के फर्क को दूर करने का आह्वान किया | अंत में निर्वाचित सभी महिलाओं ने जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र का सार्थक समस्याओं को दूर करने का एकजुटता से प्रण लिया |