Wednesday, July 29, 2026
HomeStatesUttarakhand'हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट' का गठन, दर्शन सिंह बर्खाल को दी...

‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का गठन, दर्शन सिंह बर्खाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी

गोपेश्वर, सामाजिक सरोकार और क्षेत्र के सर्वागीण विकास को लेकर जिला मुख्यालय गोपेश्वर के गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए दर्शन सिंह बॉल को अध्यक्ष, सुनील नाथन बिष्ट को उपाध्यक्ष, नीरज थपलियाल को सचिव तथा कुलदीप सिंह करासी को कोषाध्यक्ष नामित किया गया है।
ट्रस्ट के संस्थापकों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के समग्र विकास के साथ-साथ समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सहयोग प्रदान करना है। ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम संचालित करेगा।
ट्रस्ट की ओर से जारी उद्देश्यों के अनुसार शिक्षा का प्रचार-प्रसार, निर्धन एवं मेधावी विद्यार्थियों को सहायता, छात्रवृत्ति और पुस्तक वितरण, महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम, युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित करने जैसे कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सा एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन, दिव्यांग, वृद्ध और असहाय लोगों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान भी चलाए जाएंगे। ट्रस्ट आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। खेल, कला, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता अभियान भी संचालित किए जाएंगे। संस्था का लक्ष्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना है।
पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रस्ट क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए जनसहभागिता के माध्यम से समाजहित में कार्य करेगा। साथ ही भविष्य में प्रशिक्षण केंद्र, पुस्तकालय, अध्ययन केंद्र और सामुदायिक केंद्र स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments