Thursday, July 2, 2026
HomeTrending Nowपहली नॉर्थ जोन फीडर इंटर स्कूल गोल्फ प्रतियोगिता का नैनीताल में शुभारंभ

पहली नॉर्थ जोन फीडर इंटर स्कूल गोल्फ प्रतियोगिता का नैनीताल में शुभारंभ

देहरादून, राजभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में आज से इंडियन गोल्फ यूनियन एवं उत्तरांचल गोल्फ फेडरेशन के तत्वाधान में पहली नॉर्थ जोन फीडर इंटर स्कूल गोल्फ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय ओलिंपिक संघ के पूर्व महासचिव और वर्तमान में एशियन फेंसिंग फेडरेशन के महासचिव राजीव मेहता द्वारा किया गया!
प्रतियोगिता में दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड, नोएडा एवं अन्य शहरों के चालीस प्रतिभागी शिरकत कर रहे हैं!
उदघाटन अवसर पर युवा गोल्फरों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजीव मेहता ने कहा यह प्रतियोगिता स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए एक शुभ अवसर का काम करेगी और इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ी विभिन्न राष्टीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे!
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल के अतिरिक्त सचिव रीना जोशी, आईजीयू कोषाध्यक्ष संजीव रतन एवं वीसी दीवान सिंह रावत आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments