पर्यावरण की रक्षा के लिये पुस्तकोउपहार महोत्सव केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में सम्पन्न 

0
714
देहरादून, केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में पर्यावरण की रक्षा तथा वृक्षों को बचाने के लिये पुस्तक उपहार योजना के तहत आज विद्यालय के बच्चों ने एक दूसरे को पुस्तकें भेंट की !
नवीन शैक्षिक सत्र में विद्यालय के बच्चों ने उत्तीर्ण होने के बाद अपनी पुस्तकें दूसरी कक्षाओं के बच्चों को प्रदान की !
पुस्तक उपहार योजना के अवसर पर विद्यालय   की प्रिंसिपल बसंती खम्पा ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की पेड़ बच्चाओ अभियान की मुहिम का महत्व बताते हुए आज इस योजना का विद्यालय में शुभारंभ किया !
उन्होंने कहा कि पेड़ हमें स्वच्छ वातावरण प्रदान कर स्वस्थ जीवन प्रदान करते हैं इसलिये हम सबको पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिये , किताबों के आदान प्रदान से हम सब मिलकर पेडों की रक्षा कर सकते है !
विद्यालय के अधिकांश बच्चों ने इस अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया !
इस अवसर पर पुस्तकालय प्रभारी उर्मिला बामरु , सीमा श्रीवास्तव, एम एस रावत , अन्नू थपलियाल , मनीषा धस्माना एवं डी एम लखेड़ा आदि शिक्षकों ने इस योजना के प्रति बच्चों को जागरूक किया !May be an image of 9 people, people standing and outdoors