Saturday, May 4, 2024
HomeTrending Nowसीएम पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गायों की...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गायों की पूजा कर प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की| इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है | भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है |

प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है, कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं| इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी भी उपस्थित रही।

 

पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नए युग की हुई शुरुआतभाजपा के बद्तमीज़ विधायक बंशीधर भगत पहले कहा-दुर्गा, लक्ष्मी पटाओ..अब बोले- I AM सॉरी - News Network | Delhi NCR | India

उधमसिंह नगर (किच्छा), पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद भारत में नए युग की शुरुआत हुई। पीएम की अगुवाई में आज सशक्त विदेश नीति के माध्यम से भारत का विश्व में अपना खोया हुआ सम्मान तेजी से हासिल कर रहा है। विश्व का हर देश भारत की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है।कोरोना काल में भारत ने विश्व में मिसाल कायम कर एक साथ दो वैक्सीन बनाने का काम कर बता दिया कि भारत के कदम अब रुकने वाले नहीं है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत ने मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन लाल खुराना के आवास पर पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में उत्तराखंड की डबल इंजन की सरकार में तेजी से राज्य की दिशा बदल रही है।

आल वेदर रोड के माध्यम से चार धाम यात्रा को जोड़ने का असर साफ दिखाई दे रहा है। इस बार रिकार्ड तीर्थ यात्रियों ने उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा कर दर्शन किए। वहीं चीन सीमा तक कनेक्टिविटी से सीमा की सुरक्षा को आसान बना दिया है।मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत राजगार के नए अवसर पैदा हो रहे है। देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक हथियारों से लेकर लड़ाकू विमान विकसित करने का काम भारत में ही किया जा रहा है। नई तकनीक के हथियार विकसित करने का काम भारत में ही किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के उत्तराखंड के साथ विशेष लगाव के कारण छोटे राज्य में दो एम्स की सौगात मिली है। ऋषिकेश में एम्स काम कर रहा है जबकि किच्छा में जल्द इसका निर्माण प्रारंभ होने वाला है। इससे पूर्व उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक रघुवंशी के निधन पर के साथ ही भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के पिता पूर्व प्रधानाचार्य माधो सिंह की मृत्यु पर उनके निवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया।

इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन लाल खुराना, किशन गोयल, लता सिंह, विवेक राय, सुभाष तनेजा, लवी सहगल, अभिषेक सक्सेना, नीतेश बाला, हर्ष खुराना, प्रशांत खुराना, लाला यादव, जानकी तिवारी, मीरा तिवारी मौजूद थे।

 

गोवर्धन पूजा के दिन गंगोत्री धाम के कपाट विधि विधान पूजा के साथ शीतकालीन के लिए हुए बंदBig breaking :-चारो धामों के कपाट बंद होने की तारीखे घोषित जानिए दिन और मुहूर्त - News Height

उत्तरकाशी, प्रदेश में 26 अक्टूबर से चार धामों के कपाट बंद होने का क्रम शुरू हो गया है। सबसे पहले अन्नकूट पर्व पर 26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर शीतकाल हेतु धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।
यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को दोपहर 12.09 बजे बंद होंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गांव से शनि महाराज की डोली 27 अक्टूबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी। केदारनाथ धाम के कपाट 27 अक्टूबर को प्रात: साढ़े आठ बजे शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। इसी के साथ पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाये शुरू हो जाएंगी। वही बद्रीनाथ धाम के कपाट अगले महीने 19 नवंबर को शीतकालीन के लिए बंद होंगे।

 

दीपावली के अवसर पर आपदा प्रभावितों को राशन एवं मिठाई भेंट करते काबीना मंत्री गणेश जोशीदीपावली के अवसर पर आपदा प्रभावितों को राशन एवं मिठाई भेंट करते काबीना मंत्री गणेश जोशी।* – Idea for News

देहरादून, दीपावली का पर्व हर्श के साथ हो, प्रत्येक परिवार में खुशी एवं उत्साह हो, इस ध्येय को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विलासपुर काड़ली के आपदा प्रभावित परिवारों को दीवाली के अवसर पर मिठाई एवं अन्य उपयोगी वस्तुऐं भेंट की।
अस्वस्थ्य होने के बावजूद भी मंत्री जोशी ने भाजपा नेता वंदना बिश्ट के अनुरोध पर सभी प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके साथ खुशियां बांटी। मंत्री ने कहा कि दीवाली का पर्व उनके परिवारों के लिए भी उत्साह एवं खुशियों से भरा हुआ होना चाहिए, जो पिछले दिनों भारी बारिष के कारण अपने घर छोड़ अन्य स्थानों पर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछली रोज उनकी पुत्री नेहा जोशी द्वारा सरखेत क्षेत्र में प्रभावितों से मुलाकात कर उन्हें दीवाली की मिठाई भेंट की गयी थी।
इस मौके पर आवश्यक राशन सहित मिठाई, जूस, बिस्कुट इत्यादि वितरित किया। इसमें रवि धीमान, अच्छे लाल, लाल बाबू, प्रेम कुमार एवं संत कुमार सहित 07 प्रभावित परिवारों को सामाग्री प्रदान की गयी। इस अवसर पर भाजपा नेता वंदना बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, मीता सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments