पत्नि की मुंह दबाकर की हत्या फिर पति पहुंच गया कोतवाली

0
630

रुद्रपुर, यूएस नगर के रुद्रपुर क्षेत्र के भदईपुरा में क्षेत्र में घटित एक घटना से हड़कंप मच गया यहां एक पति ने अपनी पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी और हत्या के बाद पति कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को पत्नी की हत्या की बात बताई। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पति को हिरासत मे लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खेड़ा निवासी 26 साल की फराह की शादी भदईपुरा निवासी मशरुफ से कुछ माह पहले हुई थी। बुधवार रात को खाना खाकर दोनों अपने कमरे में सो गए थे। सुबह छह बजे दोनो मे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
जिसके बाद आवेश में आकर पति ने अपने पत्नी की हत्या कर दी और फरार ह अपने पत्नी की हत्या कर दी और कोतवाली जा पहुंचा इस घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।