Saturday, April 27, 2024
HomeUncategorizedसेवानिवृत सुरक्षाधिकारी को दी विदाई

सेवानिवृत सुरक्षाधिकारी को दी विदाई

हरिद्वार 21 अक्टूबर( कुलभूषण)  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त रूपलाल का विदाई समारोह  विष्वविद्यालय   के कुलपति कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रोण्रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान रूपलाल ने विष्वविद्यालय    के दूसरे कर्मचारियो के समाने एक आर्दश स्थापित किया है अन्य कर्मचारियो को उनसे प्रेरणा लेकर सेवा कार्य के क्षेत्र में आगे बढना चाहिए। सुरक्षा अधिकारी के रूप में सेवाए देना एक चुनौति पूर्ण कार्य होता है जिसमें समय समय पर विभिन्न परिस्थितियांे में बेहतर समांजस्य स्थापित कर कार्य सम्पादित करने की आवश्यकता होती है जिस पर रूपलाल अपने सेवा काल में हमेशा खरे उतरे।
इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो प्रभात कुमार ने कहा कि अपने सेवा काल के दौरान रूपलाल ने आर्य सिद्वान्तो का पालन करते हुए विष्वविद्यालय    में सुरक्षा व्यवस्था के प्रबन्धो को पुख्ता कर विष्वविद्यालय   परिसर में सुरक्षा के प्रबन्धों को चाक चैबन्द किया । जिसके चलते इनका विष्वविद्यालय    में अपना प्रमुख स्थान रहा अपने सेवा काल के दौरान किये गये व्यवहार के लिए यह हमेशा जाने जायेगे। विश्वविद्यालय के पूर्व संयुक्त कुलसचिव व विधि अधिकारी  डा श्वेतांक आर्य ने कहा सुरक्षाधिकारी रूपलाल अपने सेवा काल के दौरान अपने व्यवहार से सभी कर्मचारियो के बीच अपनी विशेष पहचान स्थापित की है।
इस अवसर पर कुलपति प्रोण् रूपकिशोर शास्त्री ने सुरक्षाधिकारी रूपलाल को शाल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वर्तमान सुरक्षाधिकारी  मृदुल पाण्डे डा पकंज कौशिक  कुलदीप कुमार कुलभूषण शर्मा अरविन्द शर्मा वीरेन्द्र पटवाल सहित विभिन्न कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments