Friday, April 19, 2024
HomeStatesUttarakhandसेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

हरिद्वार (कुलभूषण) गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन द्वारा गणित एवं सांख्यिकी विभाग में कार्यरत रामजीत का विदाई समारोह प्रबन्ध अध्ययन संकाय के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा0 सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि बतौर कहा कि रामजीत ने विश्वविद्यालय में 42 साल तक सेवाएं दी है। विश्वविद्यालय का इतिहास इस बात का गवाह है कि उनकी सेवाओं का लाभ प्रशासनिक अधिकारियों ने बेखुबी से उठाया है। आज रामजीत विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे है, मगर उनकी यादें विश्वविद्यालय के अधिकारियों को आती रहेंगी।

वित्ताधिकारी प्रो0 वी0के0 सिंह ने रामजीत को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामजीत का व्यवहार काफी मधुर रहा है इसलिए सबको वह हंसाते रहे। उनकी हसमुखता से अधिकारियों का गुस्सा भी गायब हो जाता था। उन्होंने कहा कि रामजीत ने पूर्ण निष्ठा के साथ विश्वविद्यालय की सेवा की है।

शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि रामजीत विश्वविद्यालय के सबसे पुराने कर्मचारी है 1982 में जब यूनियन का गठन हुआ तब ये यूनियन के सदस्य थे। उन्होंने कहा कि इनका व्यवहार सभी के प्रति आदर का रहा है तथा अपनी सेवा के प्रति समर्पित रहे हैं। यूनियन के महामंत्री श्याम कुमार कश्यप ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के विदाई समारोह को लेकर एक मद निश्चित करना चाहिए, जिससे कि कर्मचारी यूनियन कर्तव्यनिष्ठा के साथ विदाई समारोह का आयोजन कर सके। उन्होंने कहा कि समय-समय पर विश्वविद्यालय प्रशासन का सहयोग अप्रत्यक्ष रूप से मिलता रहा है।

रामजीत ने विदाई समारोह में पधारे विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी व अधिकारियों ने अपने भाव प्रकट करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में लम्बी सेवा करने का जो लगाव अन्तर्मन पर कई प्रकार की लकीरें खिंच देता है। संस्थान के प्रति समर्पण और कार्य करने की क्षमता के साथ विदा होना मन को भाव विभोर कर देता है। उन्होंने कहा कि मैने पूरे जीवन काल में संस्थान की सेवा निस्वार्थ भाव से की है।

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चन्द्र तिवाड़ी ने किया। इस अवसर पर बिजेन्द्र सिंह, दीपक वर्मा, डा0 पंकज कौशिक, सत्यदेव, रामसुमत आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नरेन्द्र मलिक, हेमन्त सिंह नेगी, मोहन सिंह, अरूण पाल, विरेन्द्र सिंह पटवाल, कुलभूषण शर्मा, रमेश चन्द्र, रोशन लाल, नीरज, नारायण नेगी, अमित धीमान, हेमन्त पाल, विरेन्द्र बिष्ट, सुशील रौतेला, राज राठौर, गिरीश चन्द्र जोशी, वेदप्रकाश थापा, राजकुमार, सुधाकर, सुशील, मनोज, मनोज पंवार, महेश, बलवन्त सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments