Sunday, May 5, 2024
HomeTrending Nowप्रदेश में सरकारी एवं प्राइवेट एंबुलेंस के लिए किराए की समान दर...

प्रदेश में सरकारी एवं प्राइवेट एंबुलेंस के लिए किराए की समान दर जल्द तय करेगी सरकार

देहरादून, स्वास्थ्य सुविधा के अन्तर्गत पिछले दिनों कोरोनाकाल में जहां अस्पतालों की मनमानी से आम जनता त्रस्त रही, वहीं मरीज को लाने ले जाने में भी जबरदस्त धांधली की गयी, जिसकी शिकायत सरकार को भी की गयी, जिसको लेकर अब प्रदेश सरकार सख्त हो गयी और अब उत्तराखंड में एंबुलेंस के किराए के नाम पर मरीजों से हो रही लूट बंद होगी। सरकाल शीघ्र ही सरकारी एवं प्राइवेट एंबुलेंस के लिए किराए की समान दर तय करने जा रही है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देश दिए हैं। विभाग के अधिकारियों की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कई मरीज एंबुलेंस के नाम पर लूट की शिकायत करते हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एम्बुलेंस का किराया तय कर इसमें एकरूपता लाई जाए। विदित है कि इमरजेंसी के समय सरकारी अस्पतालों में कई बार एंबुलेंस नहीं मिल पाती। ऐसे में लोगों को प्राइवेट एंबुलेंस लेनी पड़ती है। लेकिन इसका किराया मनमाना होता है।
गौरतलब हो कि कोविड काल में कई जिलाधिकारियों ने एंबुलेंस के रेट तय भी किए थे। लेकिन उसमें भी एकरूपता नहीं है। कहीं 15 रुपये तो कहीं 20 रुपये का रेट प्रति किमी का रेट तय किया गया है। जबकि कई ऐसे जिले हैं जहां रेट तय ही नहीं हैं। इसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर एक समान रेट तैयार करने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में जल्द स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जाए, एंबुलेंस के नाम पर मनमाना किराया केवल प्राइवेट अस्पताल ही नहीं ले रहे हैं। बल्कि सरकारी अस्पतालों में भी किराए की एक समान व्यवस्था नहीं है। एक अस्पताल से दूसरे सरकारी अस्पताल में मरीजों को रेफर करने पर लोगों से ओपीडी पर्चे के आधार पर शुल्क लिया जाता है। जो अलग अलग है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री ने इसमें भी एकरूपता लाने के निर्देश दिए हैं। पहाड़ और मैदान के आधार पर प्रतिकिमी अलग अलग दर तय करने को कहा गया है। अब देखना होगा कि प्रदेश सरकार कब राज्य में एंबुलेंस के किराये की समान दर तय करेगी |

 

मुख्यमंत्री ने किया श्री हरि पंचांग का विमोचनमुख्यमंत्री ने किया श्री हरि पंचांग का विमोचन

देहरादून, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रविवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्वतीय परंपराओं पर आधारित श्री हरि पंचांग का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री ने पंचांग को उपयोगी बताते हुए उसके प्रकाशक टीम को बधाई दी।

एस.के.पी. प्रोजेक्ट प्रा. लिमिटेड वडोदरा गुजरात के सी.एम.डी. श्री एस.सी पांडे के सहयोग से पं. पंकज दुर्गापाल द्वारा यह पंचांग तैयार किया गया है। श्री एस.सी पांडे ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके द्वारा “आवाज सुनो पहाड़ों की” कार्यक्रम के माध्यम से प्रवासी पर्वतीय निवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments