Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowकांग्रेसियों ने दिया महंगाई के खिलाफ धरना, सब्जी, सिलेंडर और पेट्रोल रखकर...

कांग्रेसियों ने दिया महंगाई के खिलाफ धरना, सब्जी, सिलेंडर और पेट्रोल रखकर किया प्रदर्शन

देहरादून, लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक प्रीतम सिंह के अध्यक्षता में आयोजित धरने पर कांग्रेस राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। कांग्रेसियों ने धरना स्थल पर सब्जी, सिलेंडर और पेट्रोल रखकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव खत्म होते ही कम समय में इतनी अधिक महंगाई बढ़ा दी है। जन ता महंगाई के कारण त्रस्त है। मांग करते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगारी को मद्देनजर रखते हुए सरकार को महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए। जिससे कि पहले से ही त्रस्त हो रही जनता को और मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आज बाजार में सभी चीजों के दाम बढ़े है। रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग होने वाले हर छोटी या बड़ी चीज को महंगा किया गया है। पेट्रोल डीजल से लेकर बच्चों के किताबे भी महंगी कर दी है। बढ़ती महंगाई के कारण दून के होटल-रेस्टोरेंट में खाना 10 फीसदी महंगा हुआ, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि देहरादून के होटल और रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए जल्द आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी क्योंकि दाम 10 फीसदी बढ़ने वाले हैं। इसे लेकर होटल एसोसिएशन फैसला लिया है जिसे लागू किया जाएगा।

उल्लेखनीय हो कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद होटल-रेस्टोरेंट में खाना महंगा होने वाला है। पांच से 10 फीसदी तक दामों पर असर पड़ेगा। इसको लेकर होटल एसोसिएशन ने फैसला ले लिया है। अगले कुछ दिनों में दाम बढ़ जाएंगे। देहरादून में शुक्रवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 254 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सिलेंडर के दाम 2296 रुपये पहुंच गए हैं। लगातार कमर्शियल सिलेंडर के दामों में इजाफा हो रहा था।

इससे पहले मार्च की शुरुआत में 105 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। गैस सिलेंडर में 350 रुपये और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद होटल और रेस्टोरेंट में मिलने वाले खाद्य पदार्थ के दामों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। क्योंकि होटल-रेस्टोरेंट में कॉमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सहानी ने बताया कि पांच फीसदी दामों में इजाफा किया जाएगा। दून होटल एसोसिएशन के महासचिव राजेश भारद्वाज ने बताया कि होटल में खाने के दामों को 10 फीसदी बढ़ाने जा रहे हैं।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और गोदावरी थापली ने कहा कि जल्द से जल्द महंगाई को नियंत्रण में ना लिया गया तो उग्र आंदोलन प्रदेशभर में किया जाएगा। धरने में डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. विजेंद्र पाल, एलपी रतूड़ी, दीप वोहरा, पार्षद निखिल कुमार, कोमल वोहरा, आरुषि सुंदरियाल, मनोज फुलारा, डॉ. विजेंद्र पाल, सावित्री थापा, सविता सोनकर, अशोक, दीपक थापा, संजय काला, विक्की, मुकेश सोनकर, अमीचंद सोनकर, अशोक शर्मा, यश रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

 

उक्रांद ने स्वास्थ्य सचिव का फूंका पुतला, तत्काल निलंबित करने की रखी मांगMay be an image of 8 people, people sitting, people standing, fire and outdoors

देहरादून, डाक्टर निधि उनियाल के साथ अभद्रता मामले में स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडेय घिरते नजर आ रहे हैं, दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक निधि उनियाल के साथ उनकी पत्नी द्वारा की गई अभद्रता के मामले में उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्त्‍ताओं ने शनिवार को द्रोण चौक पर स्वास्थ्य सचिव का पुतला फूंका। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को तत्काल निलंबित करने की मांग की।

उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में नौकरशाही पूरी तरह हावी है। दून अस्पताल की महिला डाक्टर के साथ स्वास्थ्य सचिव की पत्नी ने अपने घर पर शर्मनाक बर्ताव किया, उसकी उक्रांद कड़ी निंदा करता है। शासन में बैठे नौकरशाह प्राकृतिक संसाधनों के साथ ही राज्य का वातावरण खराब कर रहे हैं। कहा कि स्वास्थ्य सचिव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए न सिर्फ महिला डाक्टर का तबादला किया, बल्कि मातृशक्ति का अपमान भी किया। यह अधिकारी एनएच-74 घोटाले में भी संलिप्त पाए गए थे। उक्रांद ने मांग की कि ऐसे अधिकारी को तत्काल प्रभाव से शासन से हटाया जाना चाहिए। साथ ही एनएच घोटाले की भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। एक सप्ताह के भीतर यदि उक्त अधिकारी को सस्पेंड नहीं किया गया तो उक्रांद आंदोलन शुरू करेगा। पुतला फूंकने वालों में दल के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, बृज मोहन सजवाण, योगेश शुक्ला, लताफत हुसैन, सुरेश आर्य, विरेश चौधरी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments