फरासी प्रोडक्शन हाउस ने यूट्यूब पर एक भजन ‘शिव जी’ के नाम से किया रिलीज

0
679

देहरादून, सावन का महीना चल रहा है, शिवालयों में जल चढ़ाने की परम्परा है, इस पवित्र महीने सभी हिन्दू अपने अराध्य देव के साथ शिवलिंग को गंगाजल और दूध बेलपत्री आदि अर्पित करते है, महिलायें हर सोमवार को व्रत रखती है | हिन्दुओं के इसी पवित्र महीने में फरासी प्रोडक्शन हाउस ने यूट्यूब पर एक भजन ‘शिव जी ‘ के नाम से रिलीज किया है | इस देवतुल्य भजन को यमकेश्वर ब्लाक की पंचायत सदस्या सुश्री आरती गौड़ के द्वारा एक सादे समारोह में लांच किया गया, अपने उद्बोधन में आरती गौड़ ने कहा कि फरासी प्रोडक्शन हाउस की यह सार्थक पहल है जिसके माध्यम से हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण बनाने के साथ यहां तीर्थ स्थलों की कीर्ति चैनल के माध्यम आमजन तक आसानी से पहुँचा सकते हैं | संगीत एवं गायक वीरेन्द्र पंवार के स्वरों से सजा इस भजन का निर्माण नवीन कुमांई तथा निदेशन अरूण फरासी ने किया, जबकि गीत रेशमा भट्ट व विरेन्द्र पंवार नृत्य कलाकार देव व परी तथा विशेष सहयोग सतीश नौटियाल का रहा | भजन लोकार्पण के अवसर पर गजेन्द्र राणा, दीवान सिंह पंवार, सीमा पंगरियाल, मोहन बिष्ट, राजबीर शाही, अरूण कठैत, चतरसिंह रावत, मुकेश रांगड़ और अरुण फरासी आदि मौजूद रहे |