Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttar Pradeshबड़ा हादसा: कोल्ड स्टोर की छत ढही, 25 लोगों के दबे होने...

बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोर की छत ढही, 25 लोगों के दबे होने की संभावना

लखनऊ, यूपी के संभल जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। जनपद में आज एक कोल्ड स्टोरेज की छत ढह गई। इस इमारत के गिरने से करीब 25 लोग मलबे में दब गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही आला अफसर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

संभल में गुरुवार दिन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक कोल्ड स्टोर की छत अचानक ढह गई। प्रथम जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब 20-25 लोगों के छत के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है।

यह घटना फैजगंज के बेहटा थानाक्षेत्र के ओरछी की बताई जा रही है। राहत बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है। घटनास्थल पर मलबा हटाने का कार्य चल रहा है ताकि दब लोगों को जल्द से जल्द निकाला जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments