Saturday, May 18, 2024
HomeStatesUttarakhandकिसी बात को लेकर हुआ विवाद : बाइक सवार किशोरों ने दूसरे...

किसी बात को लेकर हुआ विवाद : बाइक सवार किशोरों ने दूसरे किशोर पर चला दिया तमंचा, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

रुद्रपुर, उधमसिंह नगर के रद्रपुर स्थित खेड़ा में ट्रांजिट कैंप निवासी एक 16 वर्षीय किशोर को बाइक पर सवार होकर आए दो अन्य किशोरों ने गोली मार कर घायल कर दिया। गनीमत रही कि गोली उसके हाथ पर लगी। पुलिस ने उसे चिकित्सालय में भर्ती कराने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक दक्ष चौराहा बालाजी विहार ट्रांजिट कैंप निवासी राम रतन का 15 वर्षीय बेटे अमन विजडम पब्लिक स्कूल में 9वीं में पढ़ता है। रविवार की सुबह वह घर पर ही था। इसी बीच खेड़ा निवासी दो किशोर बाइक से उसके घर आए। वे अमन को खेलने के लिए बुला ले गए।
बताया जा रहा है कि खेड़ा में सरकारी स्कूल के पास किसी बात पर उनका दूसरे गुट के किशोरों से विवाद हो गया। इस पर बाइक पर सवार होकर आए दो में से एक किशोर ने अमन पर तमंचे से फायर कर दिया। एक आरोपी ने अमन पर तमंचे से फायर झोंक दिया।

जिससे अमन घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को एकत्रित होते देख हमलावर मौका पाते ही वहां से फरार हो गए।
सूचना पर रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के अनुसार किशोरों के बीच विवाद के बाद अमन को तमंचे से गोली मारी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि घायल अमन का परिवार पहले खेड़ा में रहता था। अब ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अपना खुद का मकान बना लिया है। चर्चा है कि आरोपित दोनों किशोरों की खेड़ा के ही मनीष नाम के किशोर से विवाद था। जिस पर मनीष ने अमन को अपने घर बुलाया था।

जहां मनीष पक्ष और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मनीष के साथ मौजूद अमन को उन्होंने गोली मार दी। हालांकि अमन ने बताया कि वह मनीष के घर बुक लेने गया हुआ था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments