Thursday, March 28, 2024
HomeStatesUttarakhand3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम...

3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की शुभ मुहूर्त निकालने के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय भी निर्धारित हो गया है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 3 मई को दोपहर 12:15 बजे विधिवत पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देश विदेश के श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। यमुना जयंती के अवसर पर गुरुवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों द्वारा विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला गया। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि आगामी 3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 12:15 बजे अपरान्ह अभिजीत मुहूर्त अमृत योग पर यमुनोत्री धाम में मां यमुना के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसी दिन 8.30 बजे प्रातः मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुसीमठ से पारंपरिक बाध्य यंत्रों की थाप पर शनिदेव की डोली की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जहां विधिवत हवन पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। वहीं गुरुवार को यमुना जयंती के अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में यमुना जयंती महोत्सव को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, गजेंद्र उनियाल, बागेश्वर उनियाल, कृतेश्वर उनियाल, सच्चिदानंद उनियाल, पवन उनियाल, प्रकाश उनियाल, सोबन राणा, अनिल चौहान आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments