Sunday, April 28, 2024
HomeTrending Nowसस्ता हॉलिडे टूर पैकेज का झांसा देकर महिला से 87 हजार की...

सस्ता हॉलिडे टूर पैकेज का झांसा देकर महिला से 87 हजार की ठगी

देहरादून। ऑनलाइन साइट से होलिड पैकेज बुक कराना महिला को भारी पड़ गया। महिला ने जिस वेबसाइट पर विजिट किया वह साइबर ठगों की थी। उन्होंने अच्छी डील देने का झांसा देकर महिला को 87,500 रुपये का चूना लगा दिया। तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
साइबर धोखाधड़ी को लेकर बीमा विहार धोरण निवासी देवकी नंदन जोशी ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। कहा कि बीती फरवरी के तीसरे सप्ताह में वह इंटरनेट पर होलिडे पैकेट खोज रही थी। तभी उन्हें www.tourwithease.com साइट मिली। महिला ने साइट पर पंजीकरण किया तो दो दिन बाद आशीष सिंह नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। आरोपी ने खुद को कंपनी का सीनियर सेल्स रिप्रेजेंटेटिव बताया। उसने महिला को होलिडे पैकेज के कुछ बाउचर भेजे। महिला ने होटल फाइनल किया तो बुकिंग करा दी गई। इसके बाद उन्होंने होटल में संपर्क किया तो बुकिंग कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने एयर टिकट के लिए आरोपी के दिए बैंक खाते में 87,500 रुपये भेज दिए। इसके बाद भी टिकट बुक नहीं हुआ। महिला ने रकम वापस मांगी तो नहीं मिली। महिला की तहरीर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से राजपुर थाने भेजी गई। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

केवाईसी का मैसेज भेजकर लगाया 50 हजार का चूना

देहरादून। एसबीआई बैंक की केवाईसी का मैसेज भेजकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया। धोखाधड़ी को लेकर संजय कुमार निवासी अश्विनी एंक्लेव, सेवलाकलां ने तहरीर दी। कहा कि उनके मोबाइल पर बीते 11 मार्च को एसबीआई की केवाईसी अपडेट नहीं होने का मैसेज आया। मैसेज में एक लिंक दिया गया था। लिंक पर क्लिक किया तो एसबीआई की योनो एप की तरह बनाई गई साइट खुली। जिसमें उन्होंने अपना आईडी और पासवार्ड डाल दिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से रकम कट गई। रकम खाते से पीटीएम वॉलेट में गया। ठगी होने पर पीड़ित को पता लगा कि योनो की तरह फर्जी साइट साइबर ठगों ने बनाई थी। पटेलनगर थानाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments