Friday, June 5, 2026
HomeStatesUttarakhandभाजपा चुनाव प्रबंधन समिति 2022 : बूथ प्रबंधन समिति में बेलवाल को...

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति 2022 : बूथ प्रबंधन समिति में बेलवाल को मिला प्रदेश सह प्रमुख का दायित्व

देहरादून, उत्तराखण्ड़ में अगले साल के प्रारंभ में विधान सभा चुनाव होने हैं और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा संगठन चुनावी तैयारी में जुट चुका है | पार्टी संगठन में ऐसे कर्मठ और सकारात्मक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को दायित्वों से नवाजा जा रहा है | इसी के सार्थक परिपेक्ष में प्रदेश के प्रांत महामंत्री संगठन अजय कुमार ने चण्ड़ी प्रसाद बेलवाल को चुनाव प्रबंधन समिति 2022 में बूथ प्रबंधन समिति में प्रदेश सह प्रमुख का दायित्व दिया गया |

उल्लेखनीय हो कि चण्ड़ी प्रसाद बेलवाल ने काफी लम्बे समय में आरएसएस में प्रचारक के रूप में कार्य किया, वर्ष 2016 में आरएसएस से मुक्त होकर भाजपा में संगठानिक क्षेत्र में कार्य करने लगे | उन्हें 2017 में रुड़की विधान सभा चुनाव में चुनाव सहायक के रुप में पार्टी का कार्य किया | इस दौरान पार्टी 2017 से 2019 के तक केन्द्र सरकार के माध्यम से संचालित पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी विस्तारक योजना में चमोली जिले का पूर्ण कालीन दायित्व भी दिया गया साथ ही लोकसभा चुनाव में तीरथ सिंह रावत के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और पार्टी को विजयीश्री मिली |
पार्टी के प्रति कार्यशील, सरल स्वभाव के धनी बेलवाल मूल रूप में उत्तरकाशी जनपद के रहने वाले हैं | उनको संगठन में सम सापेक्ष पद मिलने पर क्षेत्र के लोग खासे उत्साहित हैं | श्री बेलवाल ने पद मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर इस नवीन जिम्मेदारी का अपनी पूर्ण क्षमता के अनुसार कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments