Friday, April 26, 2024
HomeStatesUttarakhandरूठे नहीं माने, कांग्रेस लिया एक्शन, संध्या डालाकोटी समेत इन बागियों को...

रूठे नहीं माने, कांग्रेस लिया एक्शन, संध्या डालाकोटी समेत इन बागियों को पार्टी ने किया निष्कासित

देहरादून/हल्द्वानी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों व विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामनगर से पूर्व ब्लाॅक प्रमुख संजय नेगी, कालाढूंगी से संध्या डालाकोटी, रुद्रप्रयाग से पूर्व विधायक मातवर सिंह कण्डारी व यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से बागी हुए कई नेताओं को कांग्रेस नहीं मना पाई तो अब चाबुक चला दिया है। पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में रामनगर से उतरे संजय नेगी, लालकुआं से संध्या डालाकोटी, रुद्रप्रयाग से पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, यमुनोत्री से संजय डोभाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस को नामांकन वापसी के दिन सोमवार को पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण समेत पांच प्रमुख नेताओं को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में बिठाने में सफलता मिली है। वहीं लालकुआं सीट पर संध्या डालाकोटी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ चुनाव मैदान में डटी हैं। तकरीबन आधा दर्जन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के सामने पार्टी के बागी ताल ठोक रहे हैं।

रुद्रप्रयाग सीट से पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल के खिलाफ खम ठोके हुए हैं। यमुनोत्री सीट पर कांग्रेस के टिकट पर पिछला चुनाव लड़ चुके संजय डोभाल इस बार पार्टी प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण के खिलाफ चुनाव मैदान में डटे हैं। ऐसे में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, कुछ सीटों पर डटे हैं बागी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोमवार को कहा कि कुछ सीटों पर मनाने के बावजूद पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ कुछ नेता चुनाव मैदान में मौजूद हैं। उन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि पार्टी के आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कोर कमेटी में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन समर्पित व्यक्तियों ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में नाम वापस लिया है, उनका पूरा सम्मान किया जाएगा।

उधर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जो भी पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला व शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिए हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाय।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments