Friday, June 20, 2025
HomeStatesUttarakhandकर्मचारी यूनियन की बैठक सम्पन्न

कर्मचारी यूनियन की बैठक सम्पन्न

हरिद्वार ( कुलभूषण) गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन की आम सभा की बैठक प्रबन्ध अध्ययन संकाय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियो की विभिन्न मांगो पर मंथन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष रंजनीश भारद्वाज ने कहा कि समय समय पर प्रशासन को कर्मचारियो की मंागो से अवगत कराया जाता रहा है। प्रशासन को कर्मचारियो की मांगो का निस्ताण कर सकरात्मक रूख अपनाना  चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार  शशि कान्त शर्मा धर्मेन्द बालियान शत्रुध्न झां ने  भी कर्मचारियो को सम्बोधित किया।
यूनियन के महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने कहा  सोते हुए प्रशासन को जगाने का कार्य यूनियन के पदाधिकारी ही कर सकते है।
इस अवसर पर अनिरूद यादव धनपाल डॉ0 अनिल धीमान बलवन्त जितेन्द्र नरेश त्यागी मनोज कुमार समीर राणा गुरूप्रीत सिंह वीरेन्द्र पटवाल किशन कुमार मदन राजीव गुप्ता संजय शर्मा हेमन्त पाल सचिन पाठक रमाकान्त शर्मा उमा शंकर शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन दीपक वर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments