Saturday, May 4, 2024
HomeTrending Nowकोई राज्य एवं समाज तभी विकसित हो सकता है, जब हमारी मातृशक्ति...

कोई राज्य एवं समाज तभी विकसित हो सकता है, जब हमारी मातृशक्ति सशक्त हो : मुख्यमंत्री

देहरादून, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उत्तराखंड राज्य में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किये जाने पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा, विभिन्न सामाजिक संगठन, बड़ी संख्या में मौजूद छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कोई राज्य एवं समाज तभी विकसित हो सकता है, जब हमारी मातृशक्ति सशक्त हो। राज्य में महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को बरकरार रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये गये। विधानसभा से राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का विधेयक पास किया गया। जिस पर माननीय राज्यपाल से भी मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। आज महिलाएं शिक्षा, खेल सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार तेजी से आगे रही हैं। राज्य के निर्माण में महिलाओं का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। एक विकसित समाज की नींव महिलाओं को सशक्त बनाने से ही रखी जा सकती है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की बेटियों को आगे लाने का कार्य किया जा रहा है। संपूर्ण देश में महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने का कार्य हो रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों के प्रति समाज में लोगों का नजरिया बदला है। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना से समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोग लाभान्वित हो रहे हैं ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के साथ ही ‘मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना‘, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना और पोषण अभियान जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार योजना व नंदा गौरा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन धनराशि में भी बढ़ोत्तरी की है। आज जल, थल और नभ तक महिलाएं भारत का नाम रोशन कर रही हैं। पिछले साल ही नौसेना में छह जाबांज महिला अधिकारियों ने समुद्र के रास्ते पूरी दुनिया की सैर की थी। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि महिला दल की कप्तान उत्तराखंड के पौड़ी जिले की बेटी ले. कमांडर वर्तिका जोशी थी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य में महिला सशक्तीकरण के साथ ही युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कारवाई की जा रही है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा हाल ही में हुई पटवारी भर्ती में गड़बड़ी पाए जाने पर उसे निरस्त कर पुनः परीक्षा की तिथि तय की गई है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र दिखाने पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश में महिलाओं का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा पंचायतों से लेकर नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। आज महिलाएं पंचायत स्तर पर अपने गांव को सशक्त करने का कार्य कर रही है। उत्तराखंड राज्य के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका रही उसी प्रकार आज राज्य के विकास में महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो सुश्री नेहा जोशी, महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती गीता रावत , श्रीमती रुचि भट्ट, श्रीमती कमली भट्ट, श्रीमती गीता चमोली, श्रीमती सरला खंडूड़ी, श्रीमती विमला नौटियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

लुमिनस पॉवर टेक्नॉलॉजी उत्तराखंड में लगायेगा आधुनिक सोलर पैनल मैनुफैक्चरिंग प्लांट

लुमिनस ने उत्तराखंड के लिए की बड़ी घोषणा, यहां लगेगा आधुनिक सोलर पैनल  मैनुफैक्चरिंग प्लांट... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा

देहरादून, पॉवर सॉल्यूशंस बिजनेस में इनोवेशन लीडर, लुमिनस पॉवर टेक्नॉलॉजीज ने शुक्रवार को उत्तराखंड में अपने नए व आधुनिक सोलर पैनल मैनुफैक्चरिंग प्लांट की घोषणा की। औद्योगिक शहर, रुद्रपुर में स्थित इस आधुनिक प्लांट में आवासीय व कमर्शियल उपयोग के लिए उच्च गुणवत्ता के सोलर पैनल्स का डिजाईन व उत्पादन करने के लिए अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी मौजूद होगी। यह नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट कंपनी के सोलर पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और इस साल के अंत तक पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा।

यह सुविधा 4.5 लाख वर्गफीटध्10एकड़ के क्षेत्र में फैली होगी और यहाँ 500 मेगावॉट प्रतिवर्ष की सोलर उत्पादन क्षमता होगी यहाँ पर 40 वॉट से लेकर 600 वॉट का पॉवर आउटपुट देने वाले सोलर पैनल्स का उत्पादन किया जाएगा।
इस मौके पर प्रीति बजाज, सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, लुमिनस पॉवर टेक्नॉलॉजीज ने कहा, ‘‘हम भारत में अपनी पहली सोलर पैनल सुविधा की स्थापना रुद्रपुर में करने की घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं। यह एक स्वच्छ व ज्यादा सस्टेनेबल भविष्य की ओर लुमिनस पॉवर टेक्नॉलॉजीज के सफर में एक बड़ा कदम है और साल 2070 तक नेट जीरो बनने के माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्देश्य के अनुरूप है।

10 एकड़ में फैली यह पूरी तरह से ऑटोमेटेड और अत्याधुनिक सुविधा ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस में नई व इनोवेटिव टेक्नॉलॉजी में निवेश करने के हमारे प्रयासों को प्रदर्शित करती है। राजीव गंजू, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, ग्लोबल सप्लाई चेन, लुमिनस पॉवर टेक्नॉलॉजीज ने कहा, ‘‘इस प्लांट को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा ग्रीन फैसिलिटी के रूप में सर्टिफाई किया गया है।

यह कार्बन डाई ऑक्साईड के उत्सर्जन में हर साल 70 मिलियन टन से ज्यादा कमी लेकर आएगा। यह सोलर पैनल सुविधा पूरी तरह से रोबोटिक है और यहाँ पर 100 प्रतिशत बिजली सोलर ऊर्जा से बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1 करोड़ पेड़ लगाने के कार्बन प्रभाव के बराबर होगी, जिससे कार्बन डाई ऑक्साईड के उत्सर्जन में कमी लाने में बड़ा योगदान मिलेगा।’’ समारोह में सरकारी अधिकारियों में पारितोष सिंह, एसडीएम, रुद्रपुर, मनीष बिष्ट, डिप्टी कलेक्टर, रुद्रपुर, पंकज कुमार, एसएचओ, रुद्रपुर मौजूद रहे।

 

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत बैठक का आयोजन

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत बैठक का आयोजन - Involvement

देहरादून, ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत थाना सेलाकुंई क्षेत्र मे निवासरत जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों, बीडीसी मेम्मबर, भूतपूर्व सैनिको व अन्य व्यक्तियों के साथ थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई मे बैठक का आयोजन किया गया। वर्तमान में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान संपूर्ण राज्य में जोर शोर से चल रहा हैं, तथा इसके साथ ही जनपद देहरादून में पुलिस उप महानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी लगातार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में पांच बिंन्दुओ पर अभियान जारी है एवं नशे के विरुद्द जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

समस्त थाना प्रभारियों को भी इस संबंध में अपने अपने स्तर से व्यापक रूप से जनजागृक्त अभियान चलाए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए जा रहे हैं। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के पर्यवेक्षण में आज थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा थाना परिसर में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों, बीडीसी मेम्बरो तथा अन्य गण मान्य व्यक्तियों तथा भूतपूर्व सैनिको को आमंत्रित कर थाना परिसर सेलाकुई पर एक गोष्टी का आयोजन किया गया। सभी लोगों से गोष्ठी मे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में अपना सहयोग प्रदान करने तथा ट्रैफिक प्रबन्धन एवं थाना क्षेत्र मे निवासरत बाहरी व्यक्तियों के शतप्रतिशत सत्यापन कराने तथा अपने अपने क्षेत्र से ड्रग्स का उन्मूलन करने हेतु उच्चाधिकारी गणों से प्राप्त निर्देशों से सभी महानुभावों को भली भांति अवगत कराया गया।

बैठक मे मौजूद सभी लोगों द्वारा जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान की प्रशंसा की गई तथा उक्त अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान देने हेतु सभी ने आश्वस्त किया है। इस प्रकार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के संबंध में लगातार जागरूकता अभियान एवम इस अभियान में आम नागरिकों, अन्य सामाजिक संस्थाओं, स्कूल कॉलेज के छात्र, छात्राओ, एवम अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्रों को लगातार जोड़ा जा रहा हैं। इस अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं। जो लगातार गतिमान है।

उक्त गोष्ठी में जिला पंचायत सदस्य यशपाल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान पति भाऊवाला विनोद थापा, ग्राम प्रधान कैंचीवाला अटकफार्म ताराचंद, ग्राम प्रधान राजावाला रकम सिंह, बीडीसी मेंबर सुशील कुमार, बीडीसी मेंबर भाऊवाला नंदन सिंह कंडारी, ग्राम प्रधान श्रीमती रमा थापा, ग्राम प्रधान बड़ोवाला सुमित कुमार वर्मा, क्षेत्र पंचायत भाऊवाला श्रीमती सुनीता कंडारी, भूतपूर्व सैनिक ताजवर सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह गोसाई, मोहन कुमार थापा, नीरज चौहान, खड़क सिंह सामंत, महिपाल सिंह नेगी आदि गणमान्य व्यक्ति उक्त गोष्ठी में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments