देहरादून, विद्युत वितरण खण्ड (केन्द्रीय) के अन्तर्गत उपखण्ड बिन्दाल के किशन नगर चौक स्थित आत्माराम धर्मशाला में विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 16 विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्या के समाधान हेतु आये तथा 14 उपभोक्ताओं की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर का निरीक्षण मा0 विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा किया गया तथा मा0 पार्षद श्रीमती कोमल बोरा एवं श्री संजय सिंधल द्वारा अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत सडे गले विद्युत पोलो को बदलने हेतु उपखण्ड अधिकारी बिन्दाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। तत्क्रम में मा0 विधायक जी द्वारा पार्षदों की समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें अधिशासी अभियन्ता ई0 गौरव सकलानी द्वारा भी उपखण्ड अधिकारी बिन्दाल को समस्या के समाधान हेतु दिशा निर्देश दिये गये। शिविर में अधिशासी अभियन्ता ई0 गौरव सकलानी, उपखण्ड अधिकारी ई0 भूपेन्द्र तोपवाल, ं, सहायक अभियन्ता (मीटर) ई0 गीता पाठक, अवर अभियन्ता रधुवीर सिह अवर अवर अभियन्ता (मी0) दीपा कश्यप, खण्डीय लिपिक मोहित जाशी, सुनील चमोली, यतीश वशिष्ठ आदि स्टॉफ मौजूद रहे।




