चंपावत, जनपद से बारातियों की जीप गहरी खाई में गिरकर दुर्घटना होने की जानकारी मिली है जिसमे दो लोगो की मौत हो गई। इस घटना के बाद से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को चंपावत जिले के टनकपुर से लोहाघाट के सुनकुरी क्षेत्र की ओर बारातियो को लेकर जा रही जीप संख्या UK06 bj/2310 दोपहर करीब 3 बजे के आसपास पुलहिंडोला के बिल्दे धार पहुँचते ही अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके चलते दो लोगो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन बाराती गंभीर रूप से घायल हुए है । जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन की टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने सभी घायलों का खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया तथा स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं मृतको के शव को पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । हादसा किस वजह से हुआ है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।




