बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, 40 करोड़ की हेरोइन जब्त- तस्कर भी पकड़ा

0
539

अमृतसर, अमृतसर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने पाकिस्तानी तस्करों की दो कोशिशों को नाकामयाब कर दिया है। बीएसएफ जवानों ने अमृतसर सेक्टर में दो लोकेशनों से पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हेरोइन की खेप जब्त की हैं, जिसकी कीमत तकरीबन 40 करोड़ बताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ एक ड्रोन को गिराने व एक भारतीय तस्कर को पकडऩे में भी सफलता हासिल की है।

बीएसएफ के मुताबिक रात को अटारी बॉर्डर के बिल्कुल पास पुल मोरां में बटालियन 22 के जवान गश्त पर थे। इसी दौरान दौरान ड्रोन के आने की आवाज सुनाई दी। जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। चंद मिनटों में ही ड्रोन की आवाज बंद हो गई।

बीएसएफ अधिकारियों ने जानकारी दी कि उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी। जवानों ने उसका पीछा कर उसे तुरंत पकड़ लिया। उसके हाथ में हेरोइन की खेप थी, जो ड्रोन के साथ आई थी। आरोपी तस्कर को तुरंत पकड़ लिया गया। वहीं जब खेप की जांच की गई तो उसका कुल वजन 3.5 किलोग्राम था। बीएसएफ के अधिकारियों ने तस्कर से पूछताछ शुरू कर दी है।