हरिद्वार 9 फरवरी (कुलभूषण) भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता विकास तिवारी ने हरिद्वार जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पांडे को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है अपने ज्ञापन में उन्होंने कहा कि उन्हें अंदेशा है कि आगामी कुछ दिनों में सतपाल ब्रह्मचारी अपने ऊपर अपने साथ चल रहे लोगों से प्रायोजित हमला करवा सकते हैं जिनकी ना कोई आईडी है ना कोई पहचान है और जिस का आरोप भाजपा और उनके प्रत्याशी पर लगाएंगे अतः भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग करती है कि कांग्रेस प्रत्याशी को जितनी सुरक्षा चाहिए उनकी उतनी सुरक्षा बढ़ा दी जाए हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए विकास तिवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी विद्वेष की भावना से काम कर रहे हैं विकास तिवारी ने कहा जब मदन कौशिक विपक्ष के विधायक के तब भी हरिद्वार की जनता के साथ खड़े थे जब एक काबीना मंत्री रहे तब भी हरिद्वार की जनता के साथ खड़े रहे और आज प्रदेश अध्यक्ष रहने के बावजूद व्यस्तताओं के बाद भी वे हरिद्वार की जनता से संवाद बना करके रखते हैं और यही कारण है कि हरिद्वार की जनता उन्हें हाथों हाथ ले रही है कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की बौखलाहट का यही कारण है उन्होंने कहा कि जिनका हरिद्वार में वोट नहीं है वह गली गली घूम कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव संयोजक अनिल कुमार कुमार हरजीत सिंह विधानसभा चंद्रशेखर क़ुर्ल शिखर पालीवाल उपस्थित रहे।




