ईको ग्रुप, बेसिक्स संस्था, नगर निगम और ओक हिल अकादमी ने की रिस्पना नदी की सफाई

0
572

देहरादून, रिस्पना नदी उत्तराखंड राज्य की महत्वपूर्ण नदियों में से एक है। यह नदी मसूरी पर्वतीय क्षेत्रों से निकल कर बिंदाल नदी से जुड़कर राजाजी नेशनल पार्क होती हुई अंततः गंगा नदी में मिलती है । इसका पानी शहर के लोगों के पेयजल की आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अतिरिक्त रिस्पना नदी को साफ़ और स्वच्छ रखना भी पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए नदी के किनारे की सफाई और जागरूकता कार्यक्रम इसकी महत्वपूर्ण पहलों में से एक है। यह नदी अब अपना अस्तित्व खो चुकी है , नदी अब गंदे नाले का रूप लेती जा रही है |
इस गंभीर समस्या पर देहरादून के ईकोग्रुप सोसाइटी के आह्वान पर बेसिक्स संस्था, नगर निगम और ओक हिल अकादमी के छात्रों ने बुधवार 1 मई को साफ करने का अभियान चलाया। रिस्पना अभियान विगत 29 फरवरी 2024 से रोज सुबह निरंतर चल रहा है ।
इस अभियान में करीब 12 थैला कचरा को नदी से एकत्रित किया गया, जिसको नगर निगम के माध्यम से निस्तारित किया गया। यह नदी के प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा और पर्यावरण को स्वस्थ रखने में सहायक होगा। इस प्रकार के पहलों से कूड़े के प्रति सामाजिक सोच बदलने और पर्यावरण संरक्षण में लोगों की भागीदारी में वृद्धि होती है। कार्यक्रम के अंत में भाग लेने वालों को ईकोग्रुप सोसायटी द्वारा प्रशस्तिपत्र वितरित किए गए।आज के इस सफाई अभियान में भारत शर्मा, आशीष गर्ग, मनीष जैन, आशीष नेगी, ऋषिपाल, अजय जोशी के साथ क्षेत्रीय लोगों ने भी भाग लिया।