उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.4 रही तीव्रता

0
1342

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर धरती के कांपने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:24 बजे बागेश्वर, भीमताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली, बदरीनाथ में भूकंप के झटके महसूस हुए।  रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इस भूगर्भीय हलचल का केंद्र चमोली गढ़वाल स्थित प्रसिद्ध नंदा देवी नेशनल पार्क का क्षेत्र रहा। झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए। फिलहाल जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here