चमोली में भूकंप के झटकों से धरती डोली, नुकसान की कोई खबर नहीं

0
589

चमोली (जोशीमठ), प्रदेश के जनपद चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए और लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड रही। जबकि भूकंप पृथ्वी की सतह से करीब 10 किलोमीटर गहराई पर दर्ज किया गया है। हालांकि भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। बीते दिन सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिथौरागढ़ में भी भूकंप की तीव्रता 2.7 मैग्नीट्यूड रही।
वहीं आज फिर सुबह 10.37 मिनट पर फिर उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल जिले में कहीं से भी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।