मुख्यमंत्री के दौरे ने बदली सड़क की तस्वीर, तीन वर्षों बाद कटी सड़क पर झूलती झाड़ियां, भरे जा रहे गड्ढे

0
607

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित न्याय पंचायत सारी के कोठगी में नर्सिंग कॉलेज शिलान्यास कार्यक्रम के चलते विगत तीन वर्षों से हजारों की जनसंख्या को यातायात सुविधा उपलब्ध कराने वाले रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-गढ़ीधार मोटर मार्ग की ली गई सुध”।

(देवेन्द्र चमोली)
पहाड़ में न जाने कितनी सड़के होंगी जो समय समय पर मरम्मत व उचित रखरखाव न होने के कारण आम जनता के लिये जान लेवा बनी हुई हैं। ग्रामीण जनता की शिकायतें वर्षों तक धरी की धरी रह जाती है। आखिर जनतंत्र में तंत्र को जन की कहॉ परवाह। जनता व जनप्रतिनिधियों की सुनवाई न विभाग में सरकार में।
हॉ जब सरकार का कोई बड़ा नुमाइंदा क्षेत्र में आये तो तीन वर्षों से जनता की आवाज़ को अनसुने किये गये कार्य को तीन दिन में लीपापोती करने की परंपरा का निर्वहन करने की परिपाटी भी जनता को सकून देती है। आखिर जनता खुश है कि उनकी सड़क के जॉन लेवा गड्ढे भरे जा रहे है, सड़क पर क्षूलती क्षाड़ियां काटी जा रही है, व साफ किया जा रहा है दो-तीन वर्षों से आधी सड़क तक जमा मलवा।
यहॉ मैं बात कर रहा हूं रुद्रप्रयाग-चोपड़ा-गढ़ीधार मोटरमार्ग की । इस मोटरमार्ग से जिला मुख्यालय से चोपड़ा- द्ववारी धार तक लगभग 25 किमी का सफर, 30 से अधिक ग्राम पंचायतों की हजारों की जनसंख्या को यातायात सुविधा मुहैया होती है। सड़क की स्थिति विगत दो-तीन वर्षों से बदहाल बनी हुई थी। आलम ये था कि विभाग द्वारा सड़क पर क्षूलती झाड़ियों को काटवाने तक की फुरसत नहीं थी। सड़कों के गड्ढे व सड़क पर जमा मलबे कै ढेर दुर्घटना को अंजाम दे चुके हैं पर सुने कौन। ये कोई अकेली सड़क नहीं है जो विभागीय अक्रमण्यता व शासन-प्रशासन की जनता के प्रति जबाबदेही की कहानी बयॉ कर रही हैं। बहरहाल यह मोटर मार्ग विगत तीन वर्षों बाद अचानक तीन दिनों में सूबे के मुख्यमंत्री के क्षेत्र के कोठगी गॉव मे प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज शिलान्यास कार्यक्रम को देखते हुये रात दिन जुटे मजदूरों की मेहनत से सणगू तक अपनी पुरानी शक्ल मे दिख रहा है ।इसके बाद सड़क की स्थिति पहाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली अन्य सड़को की वास्तविकता को दर्शाने को काफी है। क्योंकि सणगू के बाद ये मोटर मार्ग कोठगी -सारी के लिये जाता है जहॉ मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम है। इस बीच क्षेत्रीय जनता-जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आगमन व नर्सिंग कॉलेज शिलान्यास को लेकर खुश तो है पर स्थानीय लोग क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर दुःखी है। स्थानीय जनता जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पहाड़ में विकास का मुख्य आधार सड़को की बदहाल स्थिति में सुधार होना आवश्यक है।।