रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 14 जनवरी को आएंगे दून, शौर्य स्थल का करेंगे उद्घाटन

0
547

देहरादून, भारतीय सेना की तरफ से महिंद्रा ग्राउंड में तैयार किए गए पहले ऑल वेदर रनिंग ट्रैक का रक्षा मंत्री आगामी 14 जनवरी को उद्घाटन कर सकते हैं। यहां वह पूर्व सैनिक दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगामी 14 जनवरी को दून दौरा प्रस्तावित है। वह यहां वह सब एरिया में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही वह गढ़ी कैंट बोर्ड की तरफ से चीड़बाग में बनाए गए शौर्य स्थल का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके साथ ही सेना की तरफ से महिंद्रा ग्राउंड में तैयार किए गए पहले ऑल वेदर रनिंग ट्रैक का भी उद्घाटन कर सकते हैं।