Friday, March 29, 2024
HomeTrending Nowराजकीय इंटर कालेज चोपड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, परिषदीय...

राजकीय इंटर कालेज चोपड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, परिषदीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सुशीला देवी फेलोशिप सम्मान से नवाजा गया

चोपड़ा/रुद्रप्रयाग- आजादी की 75वीं वर्षगॉठ पर राजकीय इंटरमीडिएट कालेज चोपड़ा में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव  छात्र-छात्राओं सहित स्थनीय लोगों ने हर्षोल्लास से मनाया इस दौरान लोगों में खूब उत्साह देखने को मिला। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र -छात्राओं द्वारा स्थानीय बाजार में प्रभात फेरी निकाली गई।
मुख्य कार्यक्रम राईका चोपड़ा के प्रांगण में हुआ जहाँ प्रधानाचार्य शीतला प्रसाद सुमन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
व देश की आजादी में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को याद करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर हुये कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रगांरग प्रस्तुतियां दी। विद्यालय की छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने  कार्यक्रम मे समा बांध दिया।
कार्यक्रम में स्थानीय अभिभावकों व जनता ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।
 इस अवसर परिषदीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को   शुशीला देवी फैलोशिप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2018 से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिये जाने वाले इस पुरस्कार से 16 मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य शीतला प्रसाद सुमन,  ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व प्रधानाध्यापक आदित्य राम पुरोहित व ट्रस्ट से जुड़े पूर्व प्रधानाचार्य शिव प्रसाद पुरोहित द्वारा संयुक्त रूप से पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष उमेद सिंह बुटोला,  शिक्षक सुरेन्द्र सिंह जगवाण, हर्षवर्धन पुरोहित, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, मोहन सिंह बुटोला सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकाओ सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments