Saturday, May 4, 2024
HomeTrending Nowभाजपा की विजय संकल्प यात्रा के दौरान दून के चार स्थानों पर...

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के दौरान दून के चार स्थानों पर होंगी सभायें

देहरादून, भाजपा देहरादून की ओर से आगामी एक जनवरी 2022 को देहरादून महानगर में होने वाली विजय संकल्प यात्रा के दौरान चार स्थानों लार्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट, सालावाला चौक, साधुराम इंटर कॉलेज कावली और ब्लेसिंग फॉर्म कारगी रोड पर सभाएं करने का निर्णय लिया है।

भाजपा के महानगर कार्यालय पर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा मार्ग तथा कार्यकर्त्‍ताओं को यात्रा से संबंधित दायित्व का निर्धारण किया गया। महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बैठक के बता बताया कि यात्रा रेसकोर्स गुरुद्वारे से सुबह नौ बजे दर्शन एवं पाठ श्रवण के साथ आरंभ होगी। विजय संकल्प यात्रा सुभाष रोड होते हुए लार्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट पर पहुंचेगी। यहां सभा के बाद यात्रा दिलाराम हाथीबड़कला सालावाला चौक पर पहुंचेगी। इसके बाद डाकरा कौलागढ़ चौक बल्लूपुर चौक कावली साधुराम इंटर कॉलेज पर पहुंचेगी। यात्रा जनरल महादेव सिंह रोड लालपुल इंदिरेश अस्पताल होते हुए ब्लेसिंग फॉर्म तक सभा के लिए पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा आइएसबीटी शिमला बाईपास होते हुए सेलाकुई के लिए रवाना होगी | राजीव उनियाल ने बताया कि विजय संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के लिए महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट द्वारा प्रमुख कार्यकर्त्‍ताओं को व्यवस्था के लिए दायित्व दिए गए हैं।

विजय संकल्प यात्रा में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास एवं विनोद चमोली प्रतिभाग करेंगे एवं विभिन्न स्थानों पर होने वाली सभाओं को संबोधित करेंगे |

बैठक में यात्रा संयोजक सिद्धार्थ अग्रवाल, महामंत्री सतेंद्र नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल चावला, आशीष नागरथ, बृजलेश गुप्ता, डॉ.उदय पुंडीर, इतवार सिंह रमोला, सुदेश शर्मा, अनुराग भाटिया, श्याम सिंह चौहान, सुभाष बालियान, रविंद्र बाल्मीकि, शंकर रावत, अरविंद जैन, विनोद शर्मा, श्याम पंत, शकुल उनियाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments